
शिमला – जसपाल ठाकुर
केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शिमला के रिज मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण में हिमाचल से अपनत्व झलकता दिखाा।
पीएम मोदी के भाषण की इस प्रमुख बातें…..
हिमाचल का नाम सुनते ही आंखें बंद कर दी हां
पीएम मोदी ने कहा आठ साल पूरे होने क्या कार्यक्रम किया जाए कौन सा कार्यक्रम किया जाए यह चर्चा हो रही थी तो जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर की तरफ से सुझाव आया। हिमाचल का नाम सुनते ही आंखें बंद करके हां कह दी और आज शिमला में कार्यक्रम हो रहा है।
एक पल ही रहता हूं प्रधानमंत्री, मेरी जिंदगी 130 करोड़ के परिवार के लिए
130 करोड़ की जनता के सेवक के तौर पर काम करने का सौभाग्य मिला। मोदी ने कहा मैं कुछ कर पाता हूं दिन-रात दौड़ता हूं तो यह मत सोचिए मोदी करता है या मोदी दौड़ता है यह सब 130 करोड़ देशवासी की कृपा से होता है आशीर्वाद से हो रहा है।
मैंने कभी कल्पना नहीं की कि मैं कोई प्रधानमंत्री हूं जब फाइल पर साइन करता हूं जिम्मेदारी होती है तब प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य करना होता है। उसके बाद फाइल जाते ही मैं प्रधानमंत्री नहीं रहता हूं, मैं सिर्फ 130 क्रोध परिवार का सदस्य बन जाता हूं और प्रधान सेवक बन जाता हूं। 130 करोड़ का परिवार यही सब कुछ है मेरी जिंदगी में। यह जिंदगी भी आपके लिए है।
पुराने दिनों काे याद करेंगे तो आज के दिवस का मूल्य पता चलेगा
हमने शुरुआत कहां से की थी और कहां से चले कहां पहुंचे। वहीं से तो पता चलता है कि हमने क्या प्रगति की और क्या उपलब्धि रही। 2014 से पहले के दिनों को याद करें उन दिनों को भूलना मत तभी आज के दिवस का मूल्य पता लगेगा।
2014 से पहले अखबार की सुर्खियां बनी रहती है बात घोटालों और भाई भतीजावाद की होती थी। वक्त बदल गया है। आज सरकार की योजना को आखिरी घर तक पहुंचने का प्रयास होता है। सवा दो लाख करोड़ की लीकेज रुकी है।
आंखें दिखाने वालों को मिलता है अब जवाब
हमारे देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमारा नार्थ ईस्ट दिल से भी जुड़ा है। अब आंखें दिखाने वालों की तरफ दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाया जता, बल्कि उसे करारा जवाब दिया जाता है। पीएम मोदी ने नाम न लेते हुए दुश्मन देशों को करारा जवाब दिया। 2014 से पहले जब आपके विचार आता था कैसा था भारत दुनिया से आंख झुका कर नहीं आंख मिला कर बात करेगा आज भारत मजबूरी में दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाता आज भरत मदद करने के लिए हाथ बढ़ाता है और हाथ आशीर्वाद के तौर पर ले जाता है न कि मांगने के लिए हाथ बढ़ाता है।
सरकार के साथ सिस्टम भी बदला
डबल इंजन की सरकार चुन रहे हैं। हम अक्सर सुनते हैं सरकार आती है जाती है, सिस्टम वही रहता है। हमारी सरकार ने इस सिस्टम को बदल दिया है। गरीबों के लिए ज्यादा संवेदनशील बनाया है। अपराधियों पर नकेल कसने की ताकत की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात होती है।
योजना का पैसा लाभार्थी तक पहुंचने से पहले ही लुट जाता था अब जनधन खाता लोगों के खाते तक पहुंचते हैं। पहले ट्रिपल तलाक का डर था अब अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का हौसला है। अब सरकार माई बाप नहीं है वह वक्त चला गया अब सरकार सेवक है।
सैनिकों काे साध गए पीएम मोदी
वीरों की भूमि है माताएं वीरों को जन्म देती हैं। सैन्य परिवारों की भूमि है यहां के लोग भूल नहीं सकते कि पहले की सरकारों ने किस तरह का बर्ताव किया। वन रैंक वन पेंशन के नाम पर कैसे उन्हें धोखा दिया गया। यह हमारी ही सरकार है चार चार दशकों के बाद वन रैंक वन पेंशन को लागू किया।
हमारे पूर्व सैनिकों को एरियर का पैसा दिया इसका बहुत बड़ा लाभ हिमाचल के हर परिवार को हुआ है। हमारे देश में वोट बैंक की राजनीति हुई है अपना अपना वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है हम वोट बैंक बनाने के लिए नहीं नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ
पीएम माेदी ने जयराम सरकार की तारीफ की। पर्यटन क्षेत्र होने के कारण तेजी से वैक्सीनेशन की और जयराम सरकार अग्रिम पंक्ति में रही। स्वच्छ नल से जल का लक्ष्य लगभग हासिल कर लिया है।
जयराम के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश बहुत अच्छा काम कर रहा है। हर घर जल योजना में हिमाचल 90 प्रतिशत घरों को कवर कर चुका है। किन्नौर, लाहुल-स्पीति, चंबा व हमीरपुर जैसे जिलों में तो सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। सिफारिश खत्म तुष्टीकरण खत्म गरीब को सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल रहा है।
आधुनिक भारत निर्माण के लिए टिप्स
कोरोना काल में 150 देशों को दवाएं पहुंचाई हैं, जिसमें हिमाचल के फार्मा हब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय संस्था मान रही है कि हिमाचल में गरीबी कम हो रही है और सुविधाएं बढ़ रही हैं। भारत की पहचान आधुनिक भारत के तौर पर हो। स्थानीय मांग को पूरा करें और दुनिया के बाजारों में भी अपना सामान भेजें, इसकी जरूरत है ऐसे भारत का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय उत्पाद पर गर्व हो ऐसी जरूरत है।
बनारस का सांसद होने के नाते हिमाचल की माताओं का धन्यवाद
कांगड़ा की मिनिएचर पेंटिंग, सोलन का फाइन आर्ट, कुल्लू में बनी पूलें सर्दी के मौसम में विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों और सरोवर कर्मियों की मददगार बन रही हैं। बनारस का सांसद होने के कारण हिमाचल की महिलाओं का आभार जताया। आज भारत रिकार्ड एक्सपोर्ट कर रहा है।
ड्रोन का इस्तेमाल व उत्पादन बढ़ाएं
हिमाचल वासियों को चंडीगढ़ दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी बिलासपुर का ऐम्स उनके लिए फायदेमंद होगा। ड्रोन का इस्तेमाल और उत्पादन बढ़ाया जाए। आज पूरा हिंदुस्तान शिमला से जुड़ा है दिन रात काम करते रहें जी जान से जुटे रहें।
