बांस के खोखे से टकराई बाइक,चालक की मौत

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमंडल देहरा के तहत पड़ते सुनहेत में बीती रात हुए हादसे में बांस के खोखे से मोटरसाइकिल के टकराने से चालक की मौके पर मौत हो गई।

दो दोस्त चिंतपूर्णी में मां के दर्शनों के लिए निकले थे कि रास्ते में हादसा हो गया और चालक की मौत हो गई।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है बाइक नंबर पीबी 07बीयू5493 जो की चिंतपूर्णी से ज्वालाजी की ओर जा रहे थे की अचानक सुनहेत में बांस के खोखे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

बाइक पर दो व्यक्ति मौजूद थे। जिनमें से चालक की मौके पर मौत हो गई है। बाइक पर सवार राजविंद्र सिंह(32) उर्फ तोतू सुपुत्र निर्मल सिंह निवासी वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब ने पुलिस के पास अपना बयान कलमबंद करवाया ।

उसने कहा कि 30 मई को वह ओर उसका दोस्त बलराज उर्फ लाडी पुत्र देवराज गांव वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर अपने गांव से माता चिंतपुर्णी में दर्शन करने के लिए अपने मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, की अचानक सुनहेत के पास बाइक उक्त दुकान से टकरा गई। मोटर साइकल को बलराज चला रहा था हादसे में उसकी मौत हो गयी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...