
कुल्लू – आदित्य
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा हादसाकुल्लू में लगघाटी के डुघीलग में हुआ है. यहां पर मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
हादसे में एक शख्स की मौत, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जबकि मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार, एक कार लगवैली से कुल्लू की ओर आ रही थी. जैसे ही यह कार डुघीगल के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब 400 फीट खाई में जा गिरी और एक पेड़ से जा अटकी
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल को सड़क मार्ग तक पहुंचाया और घायल व्यक्ति का नाम सुदंर सिंह बताया गया है.
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. कुल्लू पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है.
