विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने किया रैली का आयोजन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एक रैली का आयोजन प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल के मार्गदर्शन में किया गया ।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक करना था । यह रैली महाविद्यालय परिसर से चलकर बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक तथा एसडीएम कार्यालय से चलकर मुख्य मार्ग से होती हुई वापिस महाविद्यालय परिसर में पहुंची ।

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तनवर एवं नायब तहसीलदार भुवनेश शर्मा ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने कहा कि तंबाकू के प्रयोग से व्यक्ति शारीरिक रूप से भी कमजोर होता है और मानसिक रूप से भी । अतः सभी को तंबाकू के प्रयोग से बचना चाहिए तभी एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है ।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक वर्ग में डॉ नरेश शर्मा, डॉ आशीष मेहता, डॉ कुलदीप सिंह , डॉ राकेश , डॉ रितु कनवर , डॉ यांचन डोलमा , डॉ शिल्पा सूद, प्रो राखी महाजन, प्रो नितिका महाजन, प्रो नंदिनी, डॉ अरूण रैणा एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...