आजादी के 75 साल बाद गांव में सड़क पहुंची तो छलक पड़े आंसू, नाचकर मनाया जश्न

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार की बोहल बल्दवा खुईनल पंचायत के खुईनल गांव में आजादी के 75 साल बाद सड़क पहुंची तो ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए। ग्रामीणों ने नाचकर जश्न मनाया।

पहली बार बुजुर्गों ने अपने गांव में सड़क देखी। सालों से सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीण मरीजों को तीन किलोमीटर पैदल कंधे पर सड़क तक पहुंचाते थे।

सड़क निर्माण के लिए जेसीबी बनाणा होते हुए खुईनल गांव पहुंची तो बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने चालक कोफूलों से लाद दिया। खुईनल गांव में 16 घर थे। चार घरों के पलायन करने पर यहां ताले लगे हैं।

गांव की आबादी करीब 175 है। गांव के तोता राम शर्मा (71) और धर्म सिंह शर्मा (70) ने बताया कि गांव तक सड़क न पहुंचने के कारण कई परिवार पलायन करने लगे थे। सालों से सड़क निर्माण की मांग सिरे नहीं चढ़ रही थी। आजादी के इतने साल बाद गांव तक सड़क पहुंचने से आंखों का सपना पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद सुमिता चौहान के सहयोग से ग्रामीणों का कई दशकों का यह सपना साकार हुआ है। सड़क बनाते हुए जैसे ही मशीन गांव पहुंची तो स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों और युवक-युवतियों ने इसके ड्राइवर और उपप्रधान राकेश शर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया।

पंचायत प्रधान नरेश तोमर, उपप्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि पिछले कई दशकों से सड़क से वंचित रहे इस गांव ने कई दुख दर्द झेले हैं। इस दौरान रासा नृत्य के साथ गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...