दो वाहनों की टक्कर, खाई में गिरने से 3 की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रामपुर थाना क्षेत्र के तहत तकलेच इलाके में सोमवार मध्यरात्रि घटी सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक गम्भीर रूप से घायल है।

घायल को सिविल अस्पताल रामपुर में भर्ती किया गया है। यह सड़क हादसा रात 12 बजे के करीब तकलेच से अढ़ाई किलोमीटर दूर देयोठी के पास हुआ।

रामपुर पुलिस के मुताबिक मझाली से पिकअप मटर लोड कर ढली सब्जी मंडी की तरफ जा रही थी। देयोठी के पास ढांक पर सामने से आ रहे एक वाहन को पास देते समय पिकअप ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी और दोनों वाहन ढांक से लुढ़ककर खाई में जा गिरे। इस हादसे में पिकअप चालक समेत तीन की मौत हो गई , जबकि दूसरे वाहन का चालक घायल हुआ।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें पिकअप चालक हरीश (31), अंकुश (26) और बलबीर (37) की मौत हुई है। ये तकलेच के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे।

हादसे का शिकार हुए दूसरे वाहन का चालक राकेश जख्मी है। उन्होंने कहा कि टक्कर लगाने वाली पिकअप मटर से लदी हुई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस व स्थानीय लोग हादसे के तुरंत बाद मदद के लिए वहां पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों व घायल को खाई से बाहर निकाला और उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...