हिमाचल में दलित ने संभाल रखी है पांच लीटर पानी की कैनी ताकि…?

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कोटखाई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगार के खोड़वी गांव में एससी परिवारों के साथ पीने के पानी की समस्या पैदा हुई है।

अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले प्रेम चंद ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा पानी के दो नल लगाए गए हैं, लेकिन उनमे सालो से पानी नही आ रहा है। वही, इनके साथ वाले 6 घरों को भी पानी नही दिया जा रहा है। ये सभी सात मकान दलित परिवार से संबंध रखते हैं।

प्रेमचंद का कहना है कि ऐसा भी नही है कि उनके साथ कोई जातीय भेदभाव हो रहा है। गांव के अन्य लोगों के साथ उनकी बातचीत सौहार्दपूर्ण है। मिलकर अच्छे से रहते हैं, लेकिन न जाने जल शक्ति विभाग क्यों भेदभाव कर रहा है।

प्रेमचंद इस समस्या को लेकर विधायक रोहित ठाकुर से भी मिल चुके हैं, लेकिन परिणाम नहीं आया है। शिकायत के बाद अगले दिन नल में पानी आया। लेकिन सिर्फ पांच लीटर की एक गैलन ही भर पाए, उसके बाद आज तक पानी नहीं आया।

प्रेमचंद ने उस पांच लीटर की गैलन को संभाल कर रखा हुआ है ताकि मौका मिलने पर इसे विभाग के अधिकारी या मंत्री को भेंट कर सके।

प्रेमचंद ने कहा कि सात मकानों को छोड़ कर पूरे गांव में पानी आ रहा है। इस बारे में उन्होंने कई बार जल विभाग के दफ्तर में शिकायत भी की है, लेकिन शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें पानी दिया जाए या पानी न देने का कारण बताया जाए। क्योंकि पानी की कमी नहीं है, अगर पानी की कमी होती तो किसी को पानी न दिया जाता। सिर्फ सात लोगों के लिए पानी की कमी कैसे हो गयी।

बता दे कि प्रेमचंद मूल रूप से दिहाड़ीदार है। बीपीएल परिवार से संबंध रखते है, पत्नी की एक टांग ठीक नही है। अब पानी ढ़ोते रहे तो दिहाड़ी कैसे करे, और दिहाड़ी करे तो उनकी पत्नी बीमार हालत में पानी कैसे ढोये। ऐसे में उन्हें पानी दूर से ढोकर लाना पड़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...