
कोटला, स्वयम
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में द्रोणाचार्य बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों ने भाली स्कूल के बच्चों व अध्यापकों के सहयोग से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने रैली के माध्यम से लोगों को नशे और तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को नारे,स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय में हुए कार्यक्रम में ने तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी।वहीं स्कूल में पेन्टिंग, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
*प्रशिक्षु छात्र नरेंद्र के बोल*
प्रशिक्षु छात्र नरेंद्र ने कहा कि पूरे विश्व में साठ लाख लोग प्रतिवर्ष धूम्रपान करने और तंबाकू के अन्य उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियों से मरते हैं, जिसमें से 10 लाख लोग प्रतिवर्ष भारत में मरते हैं।उन्होंने कहा कि तंबाकू से दांत, होंठ, मुंह, गले और पेट की बीमारियों के साथ ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां होती हैं।
*स्कूल के शिक्षक विजय राणा के बोल*
वहीं स्कूल के शिक्षक विजय राणा ने बताया कि विद्यालय के द्वारा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते है। जिसके तहत आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर एक जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि नशे व तम्बाकू से घातक बीमारियां लग सकती है इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए ऐसे पदार्थों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
*ये रहे मौजूद*
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक संजीत डोगरा, विजय राणा,कुलदीप,मिथलेश राणा, पूनम मतलोटिया, ज्योति ,किरण,अम्बिका मेहरा,रामकुमार सहित द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र नेहा,पारुल,जसविंदर,अनु, रुचिका,पलकी, नरेंद्र,सौरभ,कामिनी,सुमनलता, मीनाक्षी,अक्षिता,तमन्ना,गगन व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
