शाहपुर के छह बच्चों ने कराटे में हासिल की ब्लैक बेल्ट

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

समाजसेवी व करतार मार्किट शाहपुर के मालिक अभिषेक ठाकुर द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क कराटे अकादमी ने एक साल से भी कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अकादमी के छह स्टूडेंट्स ने तमाम जटिल परीक्षाओं को पास कर ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर ली है।

रविवार को करतार मार्किट शाहपुर में आयोजित सादे कार्यक्रम के दौरान अकादमी संचालक अभिषेक ठाकुर ने इन स्टूडेंट्स को ब्लैक बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सभी स्टूडेंट्स शाहपुर से सबंध रखते हैं। शाहपुर के एक साथ छह बच्चों को ब्लैक बेल्ट मिलने से क्षेत्र वासियों व अभिभावकों में खुशी है।

जानकारी के अनुसार जयंती ठाकुर, देवऋषि ठाकुर, तानिया ठाकुर, भाव्य ठाकुर, राजवंश पटियाल व अंकिता भड़वाल ने अपनी कड़ी मेहनत व लग्न से एक साल से कम समय में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर ली है।

इस दौरान कोच रिंकू व अभिषेक ठाकुर ने सभी स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इस दौरान अन्य स्टूडेंट्स को ग्रीन, येलो व ऑरेंज बेल्ट तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...