पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार को नहीं पच रहा भाजपा का विकास

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने लोगों के साथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इसमें ग्राम पंचायत भलाड और पंचायत ठेहडू के लोगों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। दोनो पंचायत के प्रतिनिधियों ने विधायक को टोपी और शाॅल देकर सम्मानित किया।

वहीं विधायक अर्जुन ठाकुर ने लोगों की जन समस्या भी सुनी।वहीं सुबह 11बजे प्रसारित हुए 89 वे एपिसोड में लोगों ने रेडियो और टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत स्टार्टअप से की और बताया कि किस तरह देश में स्टार्टअप फलफुल रहे हैं। यह काम कोरोना काल में और तेज हुआ है ।

इस मौके पर ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने ज्वाली के पूर्व सांसद चौधरी चन्द्र कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा का विकास नहीं पच रहा।जो विकास 35 वर्षों में नहीं हुआ। वही विकास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चार वर्षों में कर दिखाया।

40 करोड की लागत से वोह में लगाई गई पानी की स्कीम में भलाड हरिया ठेहडू के लोगों पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

कालदू के लोगों को पटवार सर्कल हरियां के साथ जोड़ा गया है।

वहीं ठेहडू के लोगों को आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी देने पर विधायक अर्जुन ठाकुर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का लोगों ने आभार व्यक्त किया ।

इस मौके पर पंचायत प्रधान केवल चौहान, उपप्रधान गणेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य महासू राम, पूर्व बीडीसी सदस्य कुलदीप सिंह, चैन सिंह,वलदेव सिंह , प्रधान मंगल सिंह, सुशमा देवी,रीना देवी, उर्मिला देवी, भाजपा युवा मोर्चा सचिव तरसेम सिंह विक्की आदि मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...