कमरुनाग सड़क मार्ग पर टैंपो ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 12 जख्मी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के गोहर पुलिस थाना के तहत आने वाले शाला कमरुनाग रोड़ पर खांडणु नाला के समीप एक टैंपो ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोट आई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रविवार दोपहर गोहर पुलिस को सूचना मिली कि शाला कमरुनाग रोड़ पर खांडणु नाला के समीप एक टैंपो ट्रैक्स (HP 01M-1691) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 12 लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई है। जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में करवाया गया है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि टैंपो ट्रैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...