कटौला में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन

--Advertisement--

Image

मंडी 28 मई – डॉली चौहान

बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर द्वारा ’वो दिन’ योजना के अन्तर्गत खण्ड स्तर पर ’विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में किया गया ।

समारोह में स्वास्थ्य तथा आयुर्वेदा विभाग से डा0 किरण ठाकुर तथा डा0 राकेश यादव ने लड़कियों व महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इस दौरान रखे जाने वाली साफ-सफाई और सावधानियों के बारे में भी बताया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, वन्दना शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं तथा बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं, अधिनियमों व कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समारोह में नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी तथा भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई ।

’नारा लेखन’ में प्रथम स्थान पर कुमारी पल्लवी, द्वितीय स्थान पर नितिन तथा तीसरे स्थान पर कुमारी प्रिया रही ।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी ईशा काशव द्वितीय स्थान पर कुमारी पल्लवी तथा विवेक तीसरे स्थान पर रहे ।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी दिव्या द्वितीय स्थान पर कुमारी रितिका तथा तीसरे स्थान पर विवेक रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...