बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंगर क्षेत्र में पानी बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मची हाहाकार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

बिधानसभा शाहपुर चंगर क्षेत्र के जलशक्ति बिभाग के सब डिवीजन मनेई में मनेई, भरूप लाहड़, लपियाना, परगोड़, ठेहड़, हारचक्कियां पंचायतो के पंचायत प्रधानों उप प्रधानों, वार्ड पंचों, पंचायत समिती सदस्यों ओर स्थानीय जनता ने कांग्रेस महासचिव नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में चंगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।

इस मोके पर पठानिया ने जल शक्ति बिभाग के अधिकारियों को चेताया कि सरकार की कठपुतली बन कर काम न करे बल्कि जनता की सेवा ईमानदारी से करे और उनकी पानी की समस्या को दूर करें।

पहले कांग्रेस की सरकार रही है लेकिन ऐसा मौका जनता को कभी नही दिया बल्कि बिभाग के अधिकारियों ने ईमानदारी से काम करके लोगो को पानी बिजली,स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाओं से बंचित नही रखा।

लेकिन आज प्रदेश में ऐसी सरकार आयी है जिसके कारण बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से बंचित रहना पड़ रहा है और सड़कों पर उतर कर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

सरकार के हर दावे फेल होते दिख रहे है। सरकार हर घर मे नल लगाने का श्रेय तो लेना चाहती है लेकिन हर घर मे हर नल में पानी पहुचाना की जिमेदारी किसकी होगी और नाकामी का श्रेय कौन लेगा?

तिलक राज प्रधान, हेमराज प्रधान, निशा देवी प्रधान, मंजीत राणा प्रधान एव पंचायतो के अन्य सभी चुने हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि आज चंगर क्षेत्र की 6 पंचायतो में नलों में पानी आये हुए एक डेढ़ महीना हो गया लेकिन बिभाग के अधिकारियों पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ा।

कई बार पानी की समस्या को जल शक्ति विभाग के जेई, एस०डी०ओ० को पानी की समस्या से अबगत करवाया लेकिन कोई सुनाई नही हुई।

आज भी जब कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने जनता के साथ उप मंडल जल शक्ति बिभाग मनेई में अधिकारियों से चंगर क्षेत्र की जनता की समस्या को लेकर बात करना चाही तो जलशक्ति बिभाग के अधिकारी गायब हो गए। ऐसे में फिर अपनी समस्याओं को किससे अबगत करवाय?

इनका कहना है कि अगर बिभाग ने एक हफ्ते के अंदर चंगर क्षेत्र की 6 पंचायतो में पानी को सुचारू रूप से नही दिया तो आने वाले बक्त सब डिवीजन मनेई भूख हड़ताल की जाएगी ।

ये रहे मोजुद

ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सुरजन सिंह चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ,ओम प्रकाश गुलेरिया बारिष्ठ कांग्रेस नेता,तिलक राज प्रधान,निशा देवी प्रधान, हेम राज प्रधान,मंजीत राणा प्रधान,मंजीत सिंह,तमन्ना पंचायत समिति सदस्य, पाल शर्मा, अमर सिंह, अंग्रेज सिंह,प्रेम सिंह , निर्मल सिंह, वेद प्रकाश, अशोक, अशवनी कुमार , चंचला देवी, कृष्णा देवी, ललिता, सलोचना देवी ,अनीता शर्मा, काँता देवी, जानकी देवी,मलकीत सिंह, पप्पू धीमान, भीखम पटियाल उप प्रधान प्रभात सिंह, कश्मीर सिंह, योग राज डोगरा, रंजना, सुनीता देवी, भारती देवी, निर्मला देवी,” हसराज, जतिन्द्र शास्त्री, तिरलोक सिंह गुलेरिया आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...