सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सांसद किशन कपूर ने मेल पंचायत को गोद लिया

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

कांगड़ा -चम्बा लोकसभा सांसद किशन कपूर द्बारा भटियात क्षेत्र की मेल पंचायत को सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गोद लिया है।

मुख्य सचेतक एवं विधायक विक्रम जरयाल के प्रयासों से ही इस पंचायत को इस योजना के अंतर्गत लाया गया है ताकि यह पंचायत आने वाले समय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर ऊबर सके।

जिला चम्बा की सबसे बड़ी आबादी व उपजाऊ जमीन वाले इस गांव के लोगों को अभी भी कई प्रकार की मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है।

सांसद द्बारा इस प्रकार के लिए गए ऐतिहासिक फैसले से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों को उम्मीद है कि सांसद इस गांव के हर क्षेत्र में विकास करवा कर लोगों के भविष्य को संवारने का प्रयास करेंगे ।

क्या है सांसद आदर्श ग्राम योजना

सांसद आदर्श ग्राम योजना गांवों के निर्माण और विकास हेतु वो कार्यक्रम है, जिसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में विकास करना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्बारा वर्ष 2014 में सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा की गई थी।

इसका शुभारंभ जयप्रकाश नारायण के जन्म दिन के अवसर 11 अक्तूबर 2014 को किया गया था। ताकि प्रत्येक सांसद अपने क्षेत्र के गांव गोद लेकर प्राथमिकता पर विकास कार्य करवा सकें।

सांसद किशन कपूर द्बारा गांव मेल के चयन पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और जिस पर गांव के पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने विधायक विक्रम जरयाल व सांसद किशन कपूर का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...