2 बच्चों संग घर के आंगन में घूमती दिखी मादा तेंदुआ, लोगों में खौफ

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर से तेंदुआ स्पॉट हुआ है. मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ देखी गई है.

शिमला शहर में लगातार तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत है. इस बार सीसीटीवी में यह मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ दिखी है, जो कि रात को घर के आंगन में घूम रहे थे.

जानकारी के अनुसार, शिमला के घनाहटी के पनेश गांव में यह तेंदुआ दिखा है. पनेश गांव में गुरुवार रात को मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में नजर आई. इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

यह सीसीटीवी कैमरा पनेश गांव के सतीश के घर में लगा हुआ था. जुब्बड़हट्टी और सुजना गांव के लोगों ने वन विभाग से रिहाइयशी इलाकों की बाड़बंदी करने की मांग की है ताकि, जंगली जानवर गांव में ना आएं.

कुत्तों की तलाश में आते हैं तेंदुए

 

आम तौर पर देखा जाता है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ घूमता रहता है और शिमला शहर में आवारा कुत्ते काफी ज्यादा हैं और उन्हें अपना शिकार बनाने के लिए तेंदुआ रिहाइयशी इलाकों  में आता है.

साथ ही गर्मी में पानी के प्राकृतिक स्रोतों के सूखने के चलते भी पानी की तलाश में तेंदुए निचले इलाकों का रुख करते हैं.

शिमला में पहले से दहशत

बीते कुछ माह पहले शिमला में कनलोग इलाके से एक पांच साल के बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया था. इसके अलावा एक सात साल की बेटी को भी तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है.

हालांकि, बाद में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में कैद भी किया था, लेकिन शिमला में अब भी कई तेंदुए घूम रहे हैं और लोगों में इसकी दहशत बरकरार है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...