कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक युवती ने कंदरौर क्षेत्र के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती का कहना है कि वह करीब पांच माह पूर्व ही बालिग हुई है। युवती ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने करीब अढ़ाई वर्ष पूर्व फोन के माध्यम से संपर्क किया था।

इसके बाद करीब एक वर्ष पूर्व वह उसे अपनी मुंहबोली बहन के क्वार्टर में ले गया और उसे पीने के लिए एक शीतल पेय दिया, जिसमें उसने कोई नशीला पदार्थ मिलाया था और वह बेहोश हो गई।

जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म किया। शिकायत में युवती का कहना है कि दुष्कर्म के साथ-साथ उक्त व्यक्ति ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

जिसके बाद व्यक्ति अश्लील वीडियो और फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल कर डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

वहीं जब शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। युवती ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...