शिमला-धर्मशाला NH पर कार व ट्रक की टक्कर, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नस्वाल के पास एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-103 शिमला-धर्मशाला पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई।

ट्रक चालक ने बताया कि वह हमीरपुर की तरफ से आ रहा था जबकि कार शिमला की तरफ से आ रही थी। दोनों की नस्वाल के समीप जोरदार टक्कर हो गई। कार चालक की मौत हो गई हैं।

मृतक की पहचान कमलेश चन्द सपुत्र लेख राम निवासी भरेटा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस थाना घुमारवीं से टीम मौके पर पहुंच गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...