पतलीकूहल में सीएम को झंडे दिखाने से पहले आपस में ही उलझे कांग्रेसी

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हंस फाउंडेशन के चैरिटेबल अस्पताल को जमीन देने के विरोध में प्रदर्शन करने मनाली के पतलीकूहल में जुटे कांग्रेसी बैठक के दौरान आपस में ही उलझ गए।

बैठक में पहले जमकर हंगामा हुआ और फिर काले झंडे उठाकर विरोध रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला भी फूंका।

जनसभा स्थल से कुछ दूर आंबेडकर भवन के पास प्रदर्शन करने के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें जनसभा स्थल की ओर जाने से रोक दिया।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस की विशेष बैठक आंबेडकर भवन पतलीकूहल में हुई। इसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विस चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सेवादल के एक नेता संबोधित कर रहे थे तो सह प्रभारी ने उन्हें रोक दिया।

इससे नाराज होकर वह बैठक से चले गए। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी निकल गए। बैठक स्थल से बाहर काफी हंगामा हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद पार्टी नेताओं ने मामला सुलझा लिया।

इसके बाद पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके बाद सरकारी भूमि निजी ट्रस्ट को देने के विरोध में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए कार्यकर्ता बाहर निकले, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया।

लगभग एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहमागहमी हुई। कार्यकर्ताओं ने गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।

कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये की जमीन निजी संस्था को दी है। इसका कांग्रेस विरोध करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...