हिमाचल प्रदेश के इन ज़िलों के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगी कंपनियां

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

हिमाचल प्रदेश के चंबा और हमीरपुर में निजी कंपनियां प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देंगी। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जून को बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा।

चंडीगढ़ की निजी कंपनी 100 ट्रेनी पदों पर युवाओं को चयनित करेगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, डी और बी फार्मेसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक ही पात्र हैं। आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा प्रस्तुत करना होगा।

आईटीआई लोहारी में 31 मई को कैंपस इंटरव्यू

ज्योत्सना आईटीआई लोहारी (हमीरपुर) में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए गुजरात की निजी मोटर कंपनी 31 मई को कैंपस साक्षात्कार करवाएगी।

आईटीआई के प्रबंध निदेशक जेके चौहान और प्रधानाचार्य एएल भरमौरिया ने बताया कि अभ्यर्थी के दसवीं कक्षा में 50 फीसदी और आईटीआई में 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं।

18 से 23 वर्ष तक के 2017 से 2022 तक आईटीआई पास पुरुष अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में मेकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल एवं डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रिीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। चयनित अभ्यर्थी को कंपनी 20,100 रुपये मासिक वेतन देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...