नशा तस्करों पर शिकंजा, पुलिस ने साहो मार्ग पर चरस के साथ दबोचे दो लोग

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी

चंबा-साहो मार्ग पर गत देर रात पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने 819 ग्राम चरस सहित दो लोगों को दबोचने में सफलता हासिल की है आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है।

आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान सावरिया वासी गांव घडेतर और भगत राम वासी गांव भटवाड़ के तौर पर की गई है।

जानकारी के अनुसार एस आईएसयू सेल के प्रभारी परमेश शर्मा की अगुवाई में सुंगल जीरो पॉइंट पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से पैदल गुजर रहे सावरिया व भगत राम पुलिस टीम को देखकर घबरा गए।

पुलिस टीम ने दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर तुरंत हरकत में आते हुए पकड़ लिया पुलिस ने संदेह के आधार पर इन दोनों की तलाशी दौरान 819 ग्राम चरस बरामद की।

उधर, डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने 819 ग्राम चरस सहित दो लोगों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...