महिला ने लगाया जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

किराए के मकान में डाडासीबा में रह रही उत्तर प्रदेश की महिला के साथ उसके ही जेठ ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।

पुलिस महिला का मेडिकल करवाकर आरोपित व्यक्ति की गिरफ्तारी करेगी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना देहरा के तहत एक महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म किया।

उक्त महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है जो कि देहरा क्षेत्र में एक किराो के मकान में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 25 मई को जब वह अपने बच्चों के साथ कमरे में थी तो उसका जेठ कमरे में आया और उसके साथ मारपीट करने लग पड़ा साथ ही उसे नीचे गिरा दिया तथा महिला के साथ दुष्कर्म किया।

उस वक्त उसके बच्चे सो रहे थे तथा उसका पति दिहाड़ी लगाने गया हुआ था। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए देहरा-ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही मामले की तफ़्तीश की जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...