12 साल के लंबे इंतजार के बाद नीना के हुए हिमाचली लोक गायक ‘इंद्रजीत’

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

12 साल का प्यार अपने अंजाम तक पहुंच गया। हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत और नीना ने कुल्लू के ऐतिहासिक वैष्णो माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली।

गुरुवार को इंद्रजीत बारात लेकर निकले और नीना के साथ सात फेरे लिए। निजी समारोह में दोस्तों और परिवार के लोग शामिल हुए थे। बाद में इंद्रजीत ने अपनी दुल्हन नीना के साथ विधिवत रूप से गृह प्रवेश किया।

जानकारी के अनुसार, 27 मई यानी आज इंद्रजीत की शादी की रिसेप्शन पार्टी है, जिसमें 27 प्रसिद्ध कलाकार आकर अपनी प्रस्तुति देंगे. इंद्रजीत सिंह मूलतः कुल्लू जिला की लगवैली के रहने वाले हैं और इनके पिता नोख राम कुल्लू कोर्ट में स्टाम्प वेंडर हैं, जबकि माता लीला देवी गृहणी हैं।

12 साल पहले दशहरे में मिले थे इंद्रजीत और नीना

गायक इंद्रजीत सिंह और आनी निवासी नीना की मुलाकात 12 वर्ष पहले कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई और थोड़े ही समय में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उस वक्त इंद्रजीत गायकी के क्षेत्र में बिल्कुल नए थे। नीना से मुलाकात के बाद उनकी पहली एलबम रिलीज हुई थी।

मौजूदा समय में नीना एचपीपीसीएल में बतौर जूनियर इंजीनियर कार्यरत है और कुल्लू जिला के सैंज में अपनी सेवाएं दे रही है। नीना के पिता कृषि विभाग के रिटायर हुए हैं, जबकि माता गृहणी हैं। नीना की तीन बहनें और एक भाई है। बहनों में नीना सबसे छोटी है और 27 वर्ष की है।

ये 27 हस्तियां शादी में लगाएंगी चार चांद

इंद्रजीत सिंह ने शादी का रिसेप्शन शुक्रवार को होगा। इसमें करनैल राणा, पीयूष राज, धीरज शर्मा, सुनील राणा, संजीव दीक्षित, राजीव थापा, धमेंद्र शर्मा, ट्विंकल, सुनील मस्ती, डाबे राम कुल्लवी, कुमार साहिल, रेशमा शाह, कुशल वर्मा, नीरू चांदनी, काकू राम ठाकुर, विक्की रजत, एसी भारद्वाज, कृष्णा ठाकुर, गोपाल शर्मा, दीपक जनदेवा, नरेंद्र ठाकुर, हनी नेगी, ममता भारद्वाज, रमेश ठाकुर, दलीप सिरमौरी और सुरेश वर्मा पेशकश करेंगे। इसके अलावा शादी में कुल्लवी और सिरमौरी नाटी भी देखने को मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...