नशे पर प्रहार करने के लिए हिमाचल की तलकेहड़ पंचायत में महिलाओं ने उतारी अपनी टास्क फोर्स

--Advertisement--

Image

चौंतड़ा – डॉली चौहान

नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत की महिलाओं ने अपनी टास्क फोर्स ही गठित कर दी है। करीब 30 महिलाओं की गठित यह टीम पंचायत में निरीक्षण करेगी और अवैध नशे पर नकेल कसेगी।

तकलेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने टास्क फोर्स का गठन किया है। इसे फील्ड में तैनात कर दिया है। इसकी सूचना बाकायदा प्रशासन और खंड विकास अधिकारी को दे दी है। इसमें उल्लेख किया गया है कि सातों वार्डों में महिलाओं की टास्क फोर्स अवैध नशे के सेवन और बेचने वालों पर शिकंजा कसेगी।

पंचायत में अगर नशा करता या बेचता हुआ बीपीएल परिवार का कोई भी लाभार्थी पकड़ा जाता है तो इस सुविधा से महरूम करने और जुर्माने की सिफारिश ग्राम सभा में रखी जाएगी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद ली जाएगी।

उधर, खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान ने महिलाओं के प्रयास को सराहा है। कहा कि नशामुक्ति अभियान में महिलाओं का इस तरह का हौसला काबिलेतारीफ है। एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रधान की ओर से शुरू की गई मुहिम से पंचायत नशामुक्ति की ओर अग्रसर होगी।

शूचिका, प्रधान तलकेहड़ पंचायत के बोल

तकलेहड़ पंचायत की आबादी करीब 3,500 है। तलकेहड़ पंचायत की महिलाओं ने अवैध नशे के खिलाफ लंबे अरसे से मोर्चा खोल रखा है। तलकेहड़ पंचायत में नवगठित महिलाओं की टास्क फोर्स महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और घरेलू हिंसा के मामलों की भी निगरानी करेगी। पंचायत में स्वच्छता, बिजली और पेयजल की किल्लत के मामले भी टास्क फोर्स के माध्यम से पंचायत की ग्रामसभा में पहुंचेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...