रेलवे फाटक ढांगू पीर में व्यक्ति की रेल से कटकर मौत

--Advertisement--

Image

ढांगू – शम्मी धीमान

रेलवे फाटक ढांगू पीर के पास के एम 110/28-26 डाउन ट्रैक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही ढांगूपीर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। क्योंकि मामला रेलवे पुलिस का था, उन्होंने इसकी सूचना रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी को दी ।

जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी बलवंत सिंह रेलवे पुलिस की टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल नूरपूर को भेज दिया गया और शव की पहचान ना हो पाने के चलते शव को शवगृह नूरपुर में 72 घंटे के लिए रखा जाएगा।

रेलवे पुलिस के प्रभारी बलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिल है और मृतक की उम्र लगभाग 40-50 साल के करीब बताई जा रही है ।

पुलिस चौकी कंदरोड़ी में 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...