रोज़गार का अवसर: हिमाचल में 18 नए और चार उद्योगों के विस्तार की मंजूरी, 2520 को मिलेगा रोजगार

--Advertisement--

Image

सिंगल विडो की बैठक में 18 नए उद्योगों को स्थापित करने और चार उद्योगों को विस्तार देने को मंजूरी दी है। यह उद्योग जिला सोलन और सिरमौर में लगेंगे।

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सिंगल विडो की बैठक में 18 नए उद्योगों को स्थापित करने और चार उद्योगों को विस्तार देने को मंजूरी दी है। यह उद्योग जिला सोलन और सिरमौर में लगेंगे।

सरकार के इस फैसले से हिमाचल के 2520 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन उद्योगों में आटा, सूजी, दवाइयां आदि का निर्माण होगा। विज्ञापन इन उद्योगों को स्थापित करने में 918.08 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बैठक की अध्यक्षता की। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान और प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा इस अवसर पर मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...