
चुराह – धर्म नेगी
तेलका-सुंडला-भलेई मार्ग पर कांडी लडोग को जोड़ने वाले पैदल पुल से एक अधेड़ व्यक्ति ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान विशन दास (60) पुत्र सावो राम निवासी गांव कुम्हारका के रूप में हुई।
वीरवार को कांडी पुल से गुजर रहे लोगों ने नदी के किनारे पर कपड़े बिखरे हुए देखे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही ब्रंगाल चौकी के प्रभारी एएसआई अनुभव कृष्ण, योगेश कुमार, हरि प्रकाश, अमित कुमार एसपीओ सहित नाव लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किनारे पर एक शव बहते हुए देखा।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
