जिला चंबा में पड़ोसी राज्य जम्मू से आया व्यक्ति हथियार के साथ धर दबोचा

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी 

पड़ोसी राज्य जम्मू की ओर से हथियार लेकर आए व्यक्ति को बटालियन और तीसा पुलिस के जवानों ने घुड़सर नाले में नाके के दौरान पकड़ा है। हथियार संबंधी कोई भी लाइसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार जम्मू के साथ सटे जिले की सीमांत क्षेत्र पर स्थित दप्पण सुरक्षा चौकी प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जम्मू की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ जिले की सीमा में घुसा है।

उन्होंने तुरंत तीसा पुलिस को इसकी सूचना दी। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस और बटालियन के जवानों ने घुड़सर नाले में नाका लगाकर हसन अली निवासी बगोठ को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र चुराह का रहने वाला है। पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...