दो फाड़ हुई 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन, वापस ली हड़ताल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन दो फाड़ हो गई है। इसके चलते कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का अधिक असर देखने को नहीं मिला। इससे लोगों को एंबुलेंस की सुचारु रूप से सेवाएं मिलीं।

कंपनी से बातचीत के बाद दोपहर तक कर्मचारियों ने हड़ताल भी वापस ले ली। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का दावा किया है।

प्रदेश भर में एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर वीरवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। यूनियन पुराने और नए कर्मचारियों के बीच में बंट गई।

कई जगह पुराने 108 कर्मचारियों ने सुबह कार्य नहीं किया। नए कर्मचारी कार्य करते नजर आए। इसे देखते हुए यूनियन के कर्मियों ने कंपनी से मांगों को लेकर फिर वार्ता की गई।

इसमें कंपनी से शिकायत निवारण समिति गठित कर सभी कर्मचारियों की समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया।

102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि एंबुलेंस का संचालन कर रही मेडसवान कंपनी के एचआर हेड संतोष झा से विस्तारपूर्वक बात हुई है।

कंपनी ने मांगें मान ली हैं, जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई।

कंपनी के समक्ष कर्मचारियों को श्रम विभाग में पंजीकृत करने और मानदेय को 18 हजार करने के लिए कहा गया है। निकाले गए 50 लोगों वापस बुलाने के लिए भी मांग की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...