भूपेंद्र पहलवान बने हारचक्कियां छिंज मेले के विजेता 

--Advertisement--

Image

लंज/कांगड़- निजी संवाददाता

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत हारचक्कियां में आज लखदाता पीर वावा दंगल आयोजित किया गया। जिसमें बहुत से पुरुष व महिला पहलवानों ने भी शिरकत की।

अखाड़े में पंजाब हरियाणा, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हिमाचल सहित बहुत से प्रदेशों के पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी कुस्ती कला के जौहर दिखाए।

आज के दंगल के दौरान समाजसेवी व कांग्रेस के नेता जितेंद्र गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को 21 हजार रूपये की राशी प्रदान की।

इस मौके पर राज किशोर शास्त्री, साधू राम राणा, केप्टन पूर्ण चंद, एमआर समियाल ने 5100 – 5100 रूपये मेला कमेटी को दिए ।

वहीं मेले के दौरान दो छोटी मालीयां करवाई गई।  पहली छोटी माली वव्वू ववेवली व अमृतपाल गोलवाग के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवान बराबर रहे। दोनों पहलवानों को 5-5 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया।

दूसरी छोटी माली पप्पी लंवानाला व सोनू सिरसा के बीच हुई।  जिसमें पप्पी विजेता रहा। विजेता पहलवान को 8 हजार व उप विजेता पहलवान को 7 हजार रूपये दिए गए ।

वहीं वडी माली का मुकाबला पम्मा पहलवान डेरावावा नानक व भूपेंद्र अजनाला के बीच हुआ। जिसमें भूपेंद्र अजनाला विजेता रहा। विजेता पहलवान को 13 हजार व उप विजेता पहलवान को 12 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया।

विशेष अतिथि के रूप में पूर्व बैंक मैनेजर एम आर समयाल, कैप्टन पूर्ण सिंह, उप प्रधान डोल साधू राम राणा, राम किशोर शास्त्री,कमेटी प्रधान  त्रिलोक गुलेरिया, पंचायत प्रधान हारचक्कियां तिलक राज, ओपी गुलेरिया, केप्टन वरियाम सिंह, व आसपास की समस्त प्रधानों के प्रधान मौजूद रहे।

इस मौके पर लियो क्लव के सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...