ब्यास प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन देहरा ने सम्मानित किए नव नियुक्त एसडीएम देहरा संकल्प गौतम

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

बुधवार को देहरा में नए एसडीएम संकल्प गौतम द्वारा पदभार सम्भाल लिया है।

एसडीएम देहरा द्वारा पदभार सम्भालते ही लोगो द्वारा उनके कार्यालय में आकर उन्हें बधाइयां एवम शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

वहीं वीरवार को ब्यास वेलफेयर प्रेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवम सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।

इस दौरान प्रेस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ब्रेजेश्वर साकी ,सचिव विनायक ठाकुर, अविनाश सेठी,आशीष शर्मा इत्यादि पत्रकारों ने एसडीएम देहरा संकल्प गौतम का स्वागत किया ।

इस दौरान एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सही ढंग से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि देहरा उपमंडल में सभी विभागों के समन्वय से उपमंडल को आगे ले जाने और लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वह प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि देहरा उपमडल में पूर्व में बहुत ही सक्षम अधिकारियों ने अपनी सेवाएं दी हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वह पूर्व अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों पर चलते हुए सबकी की अपेक्षाओं पर खरे उतरें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...