भड़वार में बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, 26 मई – देवांश राजपूत

उद्यान विभाग के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत आज वीरवार को भड़वार पंचायत में बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 महिलाओं ने भाग लिया।

शिविर बारे जानकारी देते हुए एसएमएस डॉ हितेंद्र पटियाल ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को बागवानी विकास परियोजना के माध्यम से चेक डैम के प्रारूप और उसके द्वारा किसानों को सिंचाई, पौधे लगाना व पानी के संरक्षण के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के विभागीय शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्षा ऋतु में परियोजना के माध्यम से बागवानी विभाग द्वारा लगभग 6000 फल के पौधे भडवार में लगाए जायेंगे। शिवर में ग्रामीण बैंक भडवार के प्रबंधक सुनील ने समूह के लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड व अन्य बैंक की योजनाओं के बारे में बताया।

यह रहे मौजूद:

विषय वद विषेशज्ञ उद्यान डॉ हितेंद्र पटियाल,विश्व बैंक प्रायोजित बागवानी विकास परियोजना के जिला समन्वय डॉ विवेक गर्ग, बागवानी विकास अधिकारी डॉ रूपाली डोगरा, बागवानी प्रसार अधिकारी मनोहर लाल, पंचायत उप प्रधान शिव देव, फैसिलिटेटर उमेश व महिला मंडल प्रधान रमना देवी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...