विधायक पवन नैय्यर ने राजकीय महाविद्यालय चंबा के 29 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए लैपटॉप

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में आज श्रीनिवास रामनुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के मेरिट में आये मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में सदर विधायक चंबा पवन नैय्यर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक पवन नैय्यर ने 29 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक ने लैपटॉप विजेताओं को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि यह योजना मेधावी छात्रों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है ।

यह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिससे पूरे हिमाचल में स्कूल व महाविद्यालय के लगभग 10 हज़ार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं ।

इससे लाभार्थियों का उत्साहवर्धन होगा व भविष्य में और विद्यार्थी भी कड़ी मेहनत करते हुए परीक्षाओं में ज़्यादा लग्न से कार्य करेंगे । उन्होंने यह भी बताया कि चम्बा जिला के विभिन्न महाविद्यालयों के 90 विद्यार्थी इस योजना से लाभांवित हो रहे हैं ।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव दयाल ने विधायक पवन नैय्यर को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और शॉल, टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया गया । प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया ।

इसके अतिरिक्त प्रोफेसर अविनाश ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय महाविद्यालय चम्बा के 2018- 19 और 2019-20 बैच के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए हैं।

लैपटॉप विजेताओं में 2018-19 बैच के अपूर्वा पांडेय, लाघवी शर्मा, मोनिका राणा, शालू, निशा, अब्दुल हैदर, यासीन मोहम्मद, नेक राम, कीर्ति देवी, पंकज ठाकुर, तरुण शर्मा, अभिनव, अभिनव चोणा और 2019-20 बैच के देवेश नागपाल, शिप्रा महाजन, रखी देवी, वंदना देवी, काजल तानकर, कुमारी सरस्वती, पुष्प राज, निशा ठाकुर, छिन्दू, मनीष कुमारी, मोहम्मद हाशिम, काजल कुमारी, पीयूष, पल्लवी, दीक्षा रनहोत्रा व एलिश हितैषी को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया ।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार, योगेश कुमार, अध्यापकों में डॉ विजय नाग, प्रोफेसर परविंदर कुमार, प्रोफेसर राकेश राठौर, डॉ महिंद्र सलारिया, डॉ हेमन्त पाल, डॉ मनेश शर्मा, डॉ विदुषी, डॉ तेज सिंह, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर निशा, प्रोफेसर शिवानी, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर संजीव, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर विजय, डॉ सुनील, डॉ आशीष, डॉ प्रणीता, हितेश सलवानिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...