लोकमित्र केंद्रों में विभिन्न सेवाओं के शुल्क की लिस्ट लगाना होगा जरूरी- डीसी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अब आधार केंद्र सात दिन खुला रहेगा ताकि लोगों को आधार संबंधी त्रुटियां दूर करने में असुविधा नहीं हो।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नया आधार पहचान पत्र बनाने से लेकर आधार में नाम संशोधन तथा अन्य त्रुटियों को सही करवाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए ही उपायुक्त कार्यालय परिसर में आधार केंद्र खोला गया है।

कई लोगों को छुट्टी वाले दिन ही इन कार्यांे के लिए समय मिलता है जिसके चलते ही अब रविवार के दिन भी आधार केंद्र खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आम जनमानस को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर संचालित किए जा रहे लोक मित्र केंद्रों में विभिन्न कार्यों के लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं, विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट भी प्रदर्शित करना जरूरी किया गया है ताकि लोगों से ज्यादा शुल्क नहीं वसूला जा सके।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से विभिन्न आनलाइन सेवाएं उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है ताकि लोगों को छोटे छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें इस के साथ ही विभिन्न फार्म भी लोक मित्र केंद्रों में डाउनलोड किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनमानस को लोक मित्र केंद्रों का लाभ उठाना चाहिए तथा लोक मित्र केंद्रों के संचालकों को भी निर्धारित शुल्क ही लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...