महिलाओं का लगेगा आधा किराया, दो सिलेंडर मिलेंगे, नौकरियों की भरमार, पढ़े कैबिनेट के बड़े फैसले

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में  साढ़े 10 बजे शुरू हुई। बैठक में कुल 70 एजेंडा आइटम शामिल की गईं। हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की गई घोषणाओं पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।

अब महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानी सरकार ने वर्तमान में दी जा रही 25 प्रतिशत छूट को 25 प्रतिशत और बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब महिलाओं का एचआरटीसी की बस में आधा किराया ही लगेगा।

मुख्‍यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को दो मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी महिला कर्मचारियों को मातृत्‍व अवकाश 12 सप्‍ताह का किया गया है।

पटवार सर्कल में तैनात पार्ट टाइम वर्कर्स को पांच हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। लंबरदार को 2300 की बजाय 3200 रुपये वेतन मिलेगा।

इसके अलावा शिक्षा विभाग में तैनात पार्ट टाइम वाटर कैरियर का मानदेय भी 900 रुपये बढ़ाया गया है।

एसएमसी के तहत तैनात 2477 शिक्षकों का मानदेय अप्रैल माह से एक हजार रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने पंचायत क्षेत्रों में घरेलू पेयजल पर लिए जाने वाला शुल्क समाप्त करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अब पेयजल कनेक्‍शन का कोई बिल नहीं आएगा। अभी म‍ासिक तीस रुपये बिल लिया जा रहा था।

इसके अलावा मंत्रिमंडल ने मिड-डे मील कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है।

सरकार इस निर्णय से 20650 वर्कर्स को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा 160 करोड़ रुपये से 360 नई बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

प्री प्राइमरी नर्सरी के विद्यार्थियों को भी स्‍कूल वर्दी के दो सेट दिए जाएंगे। दो सौ रुपये स्‍टीचिंग के लिए भी दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...