दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक की मौत, दूसरा गंभीर

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के अम्ब-नैहरिया रोड पर पड़ते दोसड़का में ट्रकों में हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। जिसे सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में मौत का शिकार हुआ चालक कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी होशियारपुर पंजाब का रहने वाला है और घायल चालक संजय कुमार पुत्र स्व हंसराज गांव गलूं तहसील बंगाणा का रहने वाला है।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा पुलिस ने हादसे में मौत का शिकार हुए चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार उक्त हादसा सुबह करीब सवा चार बजे पेश आया। ट्रक चालक संजय कुमार पतेहड़ से होशियारपुर स्थित एफसीआई के गोदाम से गेहूं लाने के लिए जा रहा था।

इस दौरान दोसड़का में अम्ब की तरफ से आ रहे चालक कुलदीप सिंह का ट्रक विपरीत दिशा में जाकर दूसरे ट्रक से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को वाहनों से निकाल कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया।

यहां पर डाक्टर ने जांच करने पर होशियारपुर निवासी चालक कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे चालक का उपचार अम्ब अस्पताल में चल रहा है।

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के संबंध में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...