
चम्बा- भूषण गुरुंग
आज भट्टियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाला पंचायत तारागढ़ के वाही का बाग के निवासी नरेश कुमार , बिक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, विशंभर दास, भाग सिंह ,जगदीश चंद, पवना देवी, वार्ड सदस्य, ज्योति देवी, सपना देवी, सृष्टा देवी और मति निशा देवी ने केंद्र व प्रदेश सरकार एवं भट्टियात विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर विधायक विक्रम सिंह जरियाल के गॉव सिंबल घटा में प्रधान विजेंदर कुमार के अगुवाई मे जाकर खुद सभी लोगो ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने अपने निवास स्थान पर खुद सभी को अपने हाथों से हार पहना कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।विद्यायक ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को एक समान नज़र से देखा जाता है और सभी को कांग्रेस छोड़ कर बी जे पी में शामिल होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी।
