नूरपुर प्रशासन ने फोरलेन निर्माण को कसी कमर, खातों में डाली जा रही मुआवजा राशि

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

उपमंडल नूरपुर के तहत पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अब इस सड़क के निर्माण को लेकर एनएचएआई के साथ-साथ नूरपुर प्रशासन ने भी तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हंै और भूमि अधिग्रहण के बाद इस सड़क पर आने वाले भवनों आदि की मुआवजा राशि भी प्रभावित लोगों के खातों में भेजना शुरू कर दी है। जिससे इस महत्त्वपूर्ण सड़क के बनने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

नूरपुर प्रशासन ने अब तक फोरलेन सड़क के लिए अधिकृत की गई जमीन के अवार्ड हुए लगभग 167 करोड़ में से लगभग 142 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि फोरलेन प्रभावितों में वितरित कर दी है जबकि शेष को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया जारी है। इस फोरलेन के निर्माण को लेकर करीब 28 हेक्टेयर जमीन अधिकृत की गई है और इससे लगभग 3900 लोग प्रभावित हुए हैं।

इस सड़क में आने वाले कुल भवनों की संख्या लगभग 750 है जिसमें लगभग 532 भवनों का अवार्ड कर दिया है, जिनकी कीमत लगभग 92 करोड़ 70 लाख 57 हजार बनती है और इसमें से 155 भवनों आदि की लगभग 29 करोड़ 70 लाख 57 हजार रुपए की मुआवजा राशि प्रभावित लोगों के खातों में डाल दी है जबकि शेष भवनों की मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया जारी है।

इसमें लगभग 17 हजार फलदार व गैर फलदार पौधे आए हैं। जिनकी कीमत लगभग दो करोड़ बनती है। गौरतलब है कि उपमंडल नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र में कंडवाल से लेकर भेडख़ड्ड तक करीब 28 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनना है। इसमें 31 मुहाल के लोग प्रभावित हुए है जिनकी इस सड़क मार्ग में जमीन आई है।

उधर एनएचएआई ने उपमंडल नूरपुर के तहत बनने वाले फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है और इसे दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क बनने के बाद यहां लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं इस क्षेत्र में पर्यटन आदि को भी बढ़ावा मिलेगा।

750 में से 532 भवनों को अवार्ड कर दिया पैसा

एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज ने बताया कि उपमंडल नूरपुर के तहत बनने वाले फोरलेन के लिए अधिकृत की गई भूमि की 167 करोड़ की मुआवजा राशि में से लगभग 142 करोड़ की मुआवजा राशि प्रभावित लोगों में वितरित कर दी है।

इस सड़क में आने वाले लगभग 750 भवनों में से 532 भवनों को अवार्ड कर दिया है जिसमे से 155 भवनों की लगभग 29 करोड़ 70 लाख की मुआवजा राशि वितरित कर दी गई है जबकि शेष मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...