रोजगार चाहिए, तो 28 को आएं आईटीआई शाहपुर, 20100 रुपए मिलेगा मासिक वेतन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में गुजरात की निजी कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को जॉब देगी।

आगामी 28 मई 2022 को स्थानीय संस्थान के सौजन्य से गुजरात की सुजुकी मोटर लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है और जिन्होंने फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीईओ ऑटोमोबाइलए ट्रैक्टर मेकेनिक, पेंटर ऑटोमोबाइल व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो।

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि 28 मई 2022 को गुजरात की सुजुकी मोटर लिमिटेड नामक कंपनी कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही हैं। कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो।

उन्होंने बताया कि कंपनी आईटीआई पास युवाओं को चयनित होने पर ग्रोस सैलरी 20ए100 रुपए और पीएफ ईएसआई को काटकर 14ए924 सीटीसी मासिक सैलरी देगी।

इसके साथ-साथ कंपनी यूनिफॉर्मएसेफ्टी शूज और कैंटीन के सब्सिडाइज रेट पर फैसिलिटी उपलब्ध करवाएगी स उन्होंने बताया कि इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2016 से 2021 तक हो ;एससीवीटी . एनसीवीटीद्ध वह ही इस में भाग ले सकते हैं।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के समूह अनुदेशक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड.19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस दिन युवा अपना 10वींए 12वीं, तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्रए आधार कार्ड, पैन कार्ड की दो प्रतियां और 3 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ्स अपने साथ लाएं।

यह कैंपस साक्षात्कार सुबह 10 बजे संस्थान के बहुउद्देशीय भवन में शुरू होगा । उन्होंने बताया कि इसमें अभ्यार्थी के दसवीं में 50 प्रतिशत और आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को हंसलपुर प्लांट तक जाने का कंपनी की तरफ से नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी और साथ में उन्होंने बताया कि इसमें एक्सपीरियंस और अप्रेंटिसशिप युवा भाग नहीं ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...