नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 6 KG चूरा पोस्त व 4 KG बीज बरामद

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हरोली पुलिस ने पंडोगा में नाके के दौरान ट्रक चालक से नशीले पदार्थ बरामद किया‌ है।

पुलिस ने ट्रक चालक से 6.772 किलोग्राम चूरा पोस्त और 4.030 किलोग्राम चूरा पोस्त के बीज बरामद किए। नशीला पदार्थ रखने पर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पंडोगा पुलिस चौकी के एएसआई रविंद्र कुमार टीम सहित नाके पर मौजूद थे। तभी होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर वाहन के कागजात चैक किए गए।

इसी दौरान पुलिस टीम को शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो ट्रक के टूल बॉक्स में बोरु बरामद किया गया। जिसमें 22 प्लास्टिक के लिफाफे थे। जिन्हें खोलकर चैक किया गया, तो उनमें चूरा पोस्त पाया गया।

बरामद किए गए 14 लिफाफों में 6.772 किलोग्राम चूरा पोस्त व 8 लिफाफों में 4.030 किलोग्राम चूरा पोस्त दाना था।

डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक हरजीत सिंह निवासी कांटे के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...