
प्रागपुर – आशीष कुमार
आज जसवा प्रागपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता लव कंवर ने रक्कड़ कलोहा अन्य इलाकों में जनता के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर वार्तालाप किया।
उन्होंने बताया कि आज उन्होंने रक्कड़ कलोहा आदि इलाको में लोगो की समस्याओं के बारे में जाना।
साथ ही उन्होंने जनता को अबगत करवाया की वो आने वाले समय मे कांग्रेस पार्टी से जसवां-प्रागपुर विधानसभा के लिए टिकट का आवेदन करने जा रहे है, इसलिए लोगो से सहयोग मांगा।
उन्होंने बताया कि जनता से उन्हें अच्छा सहयोग मिल रहा है। लव कंवर ने बताया कि जनसंपर्क अभियान को ओर गति प्रदान की जाएगी।
