खाई में गिरी टैक्सी, चार रिश्तेदारों की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – डोली चौहान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। दुर्घटना में चार रिश्तेदारों की मौत हो गई। हालांकि, आधिकारिक जानकारी आनी शेष है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है।

सराज विधानसभा के खोला नाला के नजदीक स्थानीय लोगों को नाले में जोर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने देखा तो एक टैक्सी खोलानाल में गहरी खाई में गिरी है।

लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 42 वर्षीय चालक दुर्गादास की भी मौत की सूचना है।

शुरूआती जानकारी में ये भी सामने आ रहा है कि हादसे में दो चचेरे भाईयों रोशन व संजू की भी मौत हो गई है। दोनों भाई स्थानीय इलाके के कून गांव के रहने वाले थे।

घटना बुधवार शाम की है जब स्थानीय लोगों को नाले में जोर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने देखा तो एक टैक्सी खोलानाल में गहरी खाई में गिरी है।

लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जिसके दौरान पाया गया कि कार में चार लोग सवार थे। उन्हें गंभीर चोटे आई थीं और उनकी मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान चालक दुर्गा दास (40) पुत्र आही चंद निवासी शगलोट खोलानाल के अलावा खेम राज (30) पुत्र चेतराम, रोशन (34) पुत्र वेद राम और संजय (30) पुत्र गांधी तीनों निवासी कूंन के रूप में हुई है।रोशन और संजय आपस मे चचेरे भाई हैं।

एसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिए हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दुख जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...