वन मंत्री का रास्ता रोकने व DGP का पुतला फूंकने पर युकां अध्यक्ष राघव राणा समेत तीन पर FIR

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

बुधवार को ऊना दौरे पर पहुंचे वन मंत्री राकेश पठानिया का रास्ता रोकने व डीजीपी संजय कुंडू का पुतला फूंकने पर पुलिस ने जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव राणा सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने राघव राणा के अलावा गगरेट युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमन ठाकुर व बीडीसी सदस्य सुमित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ पेपर लीक मामले में विश्राम गृह ऊना में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी दौरान वन मंत्री राकेश पठानिया गाडी में बैठकर जाने लगे, तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर नारेबाजी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं रोटरी चौक पर पुतला भी जलाया गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...