हिमाचलः ड्रीम-11 में 49 रुपए लगा रमेश ने जीते 1.17 करोड़

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

क्रिकेट का खेल खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि दर्शकों की भी किस्मत पलट चुका है। ड्रीम-11 जैसी कई फैंटेसी लीग ने मिनटों में ही क‌ई लोगों को करोड़पति बनाया है। हिमाचल में भी इस खेल के जरिए लोग करोड़पति बन चुके हैं।

इसी क्रम में शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के कुपवी निवासी रमेश चंद ने ड्रीम-11 में 49 रूपये लगा कर 1,17,50,000 करोड़ रुपये की रकम जीती है।

मैच के शुरू से आखिर की तीन बॉल पहले तक वह एक बार भी टॉप पर नहीं आए, लेकिन मिलर ने जैसे ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन छक्के जड़े। उसके बाद रमेश चंद टॉप पोजीशन पर आ गए।

हांलाकि टॅाप पोजिशन पर दो व्यक्ति थे और दूसरे नंबर पर अंकों की शर्त की वजह से कोई नहीं था। इसलिए दूसरे पुरस्कार की राशि पहले में ही जोड़ दी गई और टॉप-2 में दोनों दावेदारों को 1.17 करोड़ और 1.17 करोड़ नकद ईनाम दिया गया।

रमेश चंद ने बताया कि वह बीते चार साल से ड्रीम-11 पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले कभी भी उन्होंने बड़ी राशि नहीं जीती है। केवल एंट्री ही वापस आती रही है।

फार्मा सेक्टर पांवटा साहब में नौकरी कर रहे रमेश चंद ने बताया कि वह अपनी नौकरी को जारी रखेंगे। नकद ईनाम जीतने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। घर पर भी खुशी का माहौल बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...