लॉटरी के नाम साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, शातिरों ने लगाया हजारों रुपए का चूना

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

सोशल मीडिया में साइबर ठग नई-नई तकनीक से लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत बाड़का के अनोगा गांव में सामने आया है। क्षेत्र के तिलक राज को साइबर ठगी का शिकार बनाया है।

पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में तिलक राज ने बताया कि एक अज्ञात नम्बर से फोन आया कि उसे केबीसी शो के माध्यम से 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है।

तिलक राज को विश्वास नहीं हुआ तो शातिरों ने जाल बिछाते हुए व्हाट्सएप नम्बर लिया। लॉटरी के पैसे लेने के बारे में बातचीत शुरू की।

चालाकी दिखाते हुए बैंक मैनेजर की वीडियो, अकाऊंट में पैसे डालने की वीडियो व दो अन्य लोगों की वीडियो भेजी जो बता रहे थे कि उन्हें भी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी थी, जिसके बाद दोनों ने 16200 रुपए जीएसटी कटवाया तभी उनके खाते में लॉटरी के पैसे पड़े।

साइबर ठग ने तिलक राज को एक आधार कार्ड भी भेजा तथा जीएसटी कार्ड भी भेजा, जिसे देखकर उसे पूरा यकीन हो गया कि 16200 रुपए भेजने से उसे 25 लाख रुपए मिल जाएंगे।

तिलक राज ने गूगल पे के माध्यम से उनके दिए गए नम्बर पर पैसे भेज दिए। उसके बाद वह फोन नम्बर बंद हो गए। तिलक ने अपने स्तर पर काफी जांच की लेकिन ठगों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ ही रहे।

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने कहा कि साइबर ठगी करने वाले गिरोह नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश में लगे रहते हैं। लोगों से आग्रह है कि वो अज्ञात नम्बरों से आने वाली कॉल रिसीव न करें तथा झूठे प्रलोभनों से बचें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...