कलाकारों ने किया जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के तहत आज ( मंगलवार ) को विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए।

विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत साच व द्रमण ,विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत तीसा -1 व तीसा -2 , विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत गुराड़ व डुलाडा ,विकासखंड सलूणी की ग्राम पंचायत सुंडला व पुखरी, और विकासखंड भरमौर की ग्राम पंचायत होली व दियोल में विभाग के साथ संबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत करवाया।

कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि समाज में कन्याओं की सुरक्षा प्रोत्साहित करने के लिए बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में जन्मी 02 बेटियों के जन्म पर 12000 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।

योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को और अधिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त, 2021 से इस राशि को बढ़ाकर 21000 रुपए कर दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इसी तरह कलाकारों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई

कलाकारों द्वारा समूह गान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।

इन कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान द्रमण पवन कुमार, उप प्रधान ग्राम पंचायत साच किशोर कुमार, उपप्रधान ग्राम पंचायत पुखरी अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...