हिमाचल में मोहाली के युवाओं की दादागिरी, बैरियर के कर्मचारी पर लहराई तलवार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

पर्यटन नगरी कसौली में छावनी परिषद के एंट्री बैरियर पर मोहाली के कुछ युवकों ने वहां मौजूद कर्मचारी पर तलवार से प्रहार करने की कोशिश की।

छावनी परिषद बैरियर के कर्मचारी दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी बैरियर पर आई, जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाएं बैठी थीं, जब गाड़ी बैरियर पर पहुंची, तो एंट्री पर्ची कटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे वापसी पर पर्ची कटवाएंगे।

नौ बजे के करीब जब पर्यटक वापस जाने लगे तो पर्ची के नाम पर वे भड़क उठे और बहस करते लड़ाई करने लगे। साथ में तलवार निकाल कर प्रहार करने की भी कोशिश की। कर्मचारी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रोड पर बेरिकेड्स लगा कर रोड बंद किया और तुरंत पुलिस व सेना को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इन सभी को हिरासत मे लिया। डीएसपी परवाणु प्रणव चौहान ने बताया कि इन सभी दोषियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम और आईपीसी की धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है और तलवार भी बरामद कर गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन पांचों व्यक्तियों में से नसीब सिंह उम्र 27 वर्ष और हरदीप सिंह उम्र 23 वर्ष को हिरासत में लिया गया है। दोनों को कल कसौली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...