दिल्‍ली नंबर का पर्यटक कार 200 फीट गहरी खाई में गिरी, चार की मौत व तीन की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला कुल्‍लू के राष्ट्रीय राजमार्ग 305 में घियागी के समीप बीती रात को एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल सात पर्यटक सवार थे, जिसमें से चार की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं।

घटना की सूचना सुबह कार्य पर जा रहे मजदूरों ने पुलिस को दी। मजदूरों को चीखने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने देखा तो एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और पुलिस और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तुरंत बंजार अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलाें का उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक डीएल 1 एन ए 2124 वाहन सोझा से बंजार की तरफ आ रहा था। इस दौरान घियागी से कुछ दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

मृतकों में एक महिला व तीन पुरुष शामिल हैं, जबकि घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। यह सभी पर्यटक रविवार को सोझा के एक होटल में ठहरे थे। ये पर्यटक दिल्‍ली के बताए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...