PWD में भरे जाएंगे मल्टी टास्क वर्कर के 109 पद, युवाओं को रोजगार का मौका

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। लोक निर्माण विभाग के संगड़ाह मंडल मे मल्टी टास्क वर्कर के 109 पदों को भरने का फैसला लिया है। यहां लोक निर्माण विभाग में सबसे ज्यादा पद खाली है।

लोक निर्माण विभाग ने खाली पड़े इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पदों को भरने के लिए विभाग ने आवेदन मांगने शुरू कर दिए है।

विभाग की और से आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। आवेदनकर्ता को अपने आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत 5 उपमंडल कार्यालय आते है।

उपमंडल रेणुका जी में मल्टी टास्क वर्कर्स के सबसे अधिक 29, हरिपुरधार में 25, बोगधार में 21, नौहराधार में 18 व संगड़ाह में 16 भरे जाने हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रतन शर्मा ने कहा की, आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। मिनिमम आठवीं पास योग्यता जरूरी है।

कुल 10 नंबर के आधार पर चयन होगा, जिसमें 5 नंबर शैक्षणिक योग्यता, एक नंबर एससी, एसटी, 2 नंबर बीपीएल, व 2 नंबर फिजिकल टेस्ट के रखे गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...