होशियार सिंह बोले, बीजेपी के चौकीदार शेषनाग मुझे पार्टी में आने से रोक रहे

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

देहरा विधानसभा से आजाद विधायक होशियार सिंह ने एक बार फिर भाजपा के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह खुद तो चाहते थे कि भाजपा में जाकर चुनाव लड़ा जाए। लेकिन पार्टी के ही कुछ शेषनाग ऐसे हैं, जो यह नहीं चाहते कि मैं भाजपा के भीतर आकर चुनाव में लड़ूं।

इससे पहले भी भाजपा के नेताओं को लेकर आए बयान के ऊपर सुर्खियों में होशियार रहे थे। जब उन्होंने जूते मारने की बात मंच के माध्यम से सीधी सीधी बोल दी थी।

उस समय भी कहीं ना कहीं उनके इस भाषण को भाजपा के एक मंत्री के साथ जोड़कर देखा जा रहा था और अब एक बार फिर उन्होंने सीमेंट के बढ़े हुए दामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के ऊपर निशान साथा है।

उन्होने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब विधानसभा में सीमेंट के मुद्दे पर आवाज़ उठाई तो दोनों पार्टियों के किसी भी विधायक ने उनका साथ नही दिया।

“विधायक होशियार सिंह ने कहा कि बीजेपी में कुछ चौकीदार ओर शेषनाग बैठे है। वो अंदर आने नही दे रहे। तो करना क्या ” फिर एक ही रास्ता है। लड़ना तो आजाद लड़ना पार्टी टिकट दे तो भी नही लड़ना फिर तो आजाद ही लड़ना है।

और जो शेषनाग मुझे पार्टी में नही आने देना चाहते उनको आजाद ही चुनाब जीतकर जबाब दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...