
देहरा – शिव गुलेरिया
जब से कर्नल मनीष ने देहरा में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन करवाया है,उसके बाद उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने का अभियान शुरू कर रखा है।
उसी कड़ी में 13 मई को उन्होंने अलग-अलग पंचायतों में जाकर लोगों से बातचीत करते हुए वहां की बुनियादी सुविधाओं एवं कमियों के बारे में जाना तथा लोगों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की ।
अभी दो दिन पहले ही 12 मई को नंदपुर तथा गुलेर पंचायत के 43 नागरिकों ने आम आदमी पार्टी की सदस्य ली थी, पर पिछले कल जब कर्नल मनीष अपने इस अभियान के दौरान ढलियारा पंचायत में पहुंचे तो वहां के स्थानीय नागरिकों का आम आदमी पार्टी के लिए उत्साह देख कर ही बन रहा था।
मनीष के पहुंचते ही वहां के लोगों ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उसके बाद कर्नल मनीष ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह उस रीत को तोड़ना चाहते हैं जिसमें लोगों के वोटों से बना हुआ विधायक या नेता अपने आप को लोगों से बड़ा समझने लग जाता है, और लोगों को उससे मिलने के लिए भी समय लेना पड़ता है।
उनके वक्तव्य के बाद डलियारा पंचायत के कुल 73 लोग अपनी सहमति से आम आदमी पार्टी को में शामिल हुए तथा कर्नल मनीष को विधानसभा क्षेत्र में दिल से साथ देने का वादा किया।
आप में शामिल होने वालों में मुख्य अशोक ठाकुर, जोगिंदर सिंह ,सुरेंद्र कुमार ,संतोष देवी, राज लाल ,सुनील कुमार, परमजीत सिंह ,मीना कुमारी, रामस्वरूप, सुषमा कुमारी ,अनु वाला, सविता देवी, मलकीत ठाकुर, सुरजीत सिंह, लता कुमारी ,आंचल ठाकुर, रोशनी देवी, महेंद्र सिंह, केयर सिंह, आदि कुल 73 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
विधानसभा क्षेत्र देहरा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अश्विनी धीमान ने बताया कि सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान बहुत जोर शोर से चल रहा है और आम जनता में पार्टी के प्रति बहुत ही लगाव व जोश देखने को मिल रहा है ।
साथ ही प्रत्येक दिन आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और लोगों में साफ तौर पर बदलाव देखने को मिल रहा है ।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की आम आदमी के लिए बनाई नीतियों को देखकर ही लोग प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं ।
भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को छोड़कर हजारों की तादाद में देहरा की जनता ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है और अब की बार दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश के आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है।
